Breaking News

पारिवारिक विवाद को लेकर झगडा, 9 गिरफ्तार किया

पारिवारिक विवाद को लेकर झगडा, 9 गिरफ्तार किया
श्रीगंगानगर।
सूरतगढ़ सदर थाना क्षेत्र के गांव रामपुरा न्योला में कल बुधवार को एक पारिवारिक विवाद के चलते दो पक्षों में झगड़ा हो गया। एक पक्ष के लोग लाठियां और डंडे आदि हथियारों से लैस होकर दूसरे पक्ष के घर में घुस गए और परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट करने लगे। इस परिवार की महिलाओं की लज्जा भी भंग कर दी। पुलिस ने इस परिवार की एक महिला द्वारा दी गई रिपोर्ट के आधार पर बंजारासिंह रायसिख (55) समेत 18-20 व्यक्तियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। उक्त महिला ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बंजरासिंह तथा उसके साथ आए लोगों पर घर में आकर लाठी-डंडों से मारपीट करने तथा उसकी लज्जा भंग कर देने का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार झगड़ा फसाद होने की सूचना मिलने पर पुलिस रामपुर न्यौला गांव पहुंची। मौके पर से पुलिस ने बंजारासिंह के अलावा हरमेशसिंह मजहबी सिख (24), संदीपसिंह रायसिख (19), कृष्णसिंह रायसिख (23), सुखचैनसिंह रायसिख (19), नवाबसिंह मजहबी सिख (31), बलकरणसिंह मजहबी सिख, गुरमीतसिंह रायसिख (33), गुरमीतसिंह रायसिख(49) को शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने बताया कि उक्त पकड़े गए आरोपी बिशनपुरा, चक 77 एलएलपी,घमंडियां और रामपुरा न्यौलख गांव के निवासी हैं। दोनों पक्षों में पिछले काफी समय से किसी पारिवारिक बात को लेकर विवाद चला आ रहा था, जो कल झगड़े में तब्दील हो गया। इस बीच सूरतगढ़ सदर थाना में एक महिला ने चक 207-आरडी निवासी चरणसिंह और उसके कुछ साथियों पर विगत 19 जनवरी को छेड़छाड़ और मारपीट करने के आरोप में मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस ने बताया कि यह मामला अदालत से प्राप्त हुए इस्तगासा के आधार पर दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *