फर्जी ट्रेडिंग सॉफ्टवेयर से हजारों करोड़ के साइबर फ्रॉड के आरोपियों पर धोखाधड़ी का एक और मामला दर्ज
– बीकानेर के बीछवाल थाना में मंडी व्यापारी ने 50 लाख की धोखाधड़ी का दर्ज करवाया मुकदमा
– बीकानेर के दो बैंक खातामें 256 करोड़ की साइबर ठगी की राशि जमा हुई
श्रीगंगानगर श्रीगंगानगर में एक हफ्ता पहले फर्जी ट्रेडिंग सॉफ्टवेयर से बड़ी संख्या में लोगों से हजारों करोड़ का साइबर फ्रॉड करने के उजागर हुए मामले में आरोपियों के खिलाफ एक और मुकदमा दर्ज हुआ है। बीकानेर के बीछवाल थाना में वहां की कृषि उपज मंडी के एक व्यापारी प्रदीप शर्मा (28) निवासी बामनवाली थाना लूणकरणसर द्वारा दी गई रिपोर्ट के आधार पर अजय कुमार आर्य, सौरभ चावला तथा कर्मजीतसिंह आदि के विरुद्ध 50 लाख की धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है। इन तीन आरोपियों सहित आधा दर्जन आरोपियों के खिलाफ स्थानीय सदर थाना में साइबर फ्रॉड के दर्ज हुए मुकदमे की जांच करें सीआई सुभाषचंद्र ढील ने बताया कि जांच-पड़ताल के दौरान बीकानेर के ऐसे आधा दर्जन बैंक खाता पकड़ में आए हैं जिनमें साइबर फ्रॉड की राशि जमा हुई थी। इन खातों को फ्रीज करने के साथ इनमें जमा राशि को होल्ड करवाया गया है। उन्होंने बताया कि दो खाते तो ऐसे हैं जिनमें 100 करोड़ तथा 156 करोड़ की संदिग्ध राशि जमा हुई है। बाकी खातों में भी बड़ी-बड़ी रकमों का ट्रांजैक्शन हुआ है।
बीकानेर के बीछवाल थाना में मुकदमा दर्ज करवाने वाले प्रदीप शर्मा ने बताया है कि वह बीकानेर की कृषि उपज मंडी में कार्यरत व्यापारिक फार्मों से कृषि जिंस खरीद कर बेचने का काम करता है। वर्ष 2023 में करणी ट्रेडिंग कंपनी, गणेश ट्रेडिंग कंपनी और साहिल एंटरप्राइजेज से कृषि जिंस खरीदे और विभिन्न लोगों को बेचे। उसके द्वारा गणेश ट्रेडिंग कंपनी से अजय आर्य को 1 जुलाई और 7 जुलाई को क्रमशः 339450 और 516525 रुपए का मूंग भेजा था। इसी प्रकार करमजीतसिंह और सौरभ के बताए मुताबिक कृषि जिंस विभिन्न लोगों को भेजे। साहिल एंटरप्राइजेज से कृषि जिंस खरीद कर अजय, सौरभ और कर्मजीत सिंह को बेचे। इन आरोपियों ने फोन-पे तथा ऑनलाइन ट्रांजैक्शन से उसे रुपए भेजे। करणी ट्रेडिंग कंपनी से एएनपीआर प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड को चना बेचा था। प्रदीप शर्मा के अनुसार उसने करोड़ों रुपए का व्यापार किया। करमजीतसिंह, अजय और सौरभ आदि अपने लोगों से करणी ट्रेडिंग कंपनी, साहिल एंटरप्राइजेज और गणेश ट्रेडिंग कंपनी के खातों में ऑनलाइन राशि भेजते थे। इन फर्मों के प्रोपराइटर घनश्याम, श्रीकृष्ण और गणेशाराम ने विगत दिवस बताया कि उनके बैंक खाता सीज हो गए हैं।जिन लोगों को माल भेजा था, उन्होंने उनके साथ और अन्य किसानों के साथ धोखाधड़ी की है।यह लोग कृषि जिंसों की राशि हड़पकर फरार हो गए हैं। उक्त आरोपियों के मोबाइल फोन भी बंद आ रहे हैं।प्रदीप शर्मा के मुताबिक अजय आर्य, करमजीत और सौरभ चावला व उनके साथियों ने उसके और अन्य किसानों तथा व्यापारियों के साथ धोखाधड़ी की है। अकेले उसके 50 लाख से अधिक रुपए हड़प लिए हैं। बीछवाल पुलिस के पूछने पर प्रदीप शर्मा ने बताया कि वर्ष 2023 में जुलाई तक उसे पेमेंट नियमित रूप से मिलती रही। उसने सितंबर 2023 में भी व्यापार किया था। जुलाई से सितंबर तक भेजें माल का उसे भुगतान नहीं हुआ। वह इतने दिन तक विश्वास करता रहा की पेमेंट मिल जाएगी लेकिन बाद में आरोपियों के मोबाइल फोन बंद हो गए। उन्होंने पेमेंट करने से इनकार कर दिया। स्थानीय सदर थाना पुलिस ने आशंका व्यक्त की है कि प्रदीप शर्मा द्वारा दर्ज करवाए गए इस मुकदमे में जिन व्यापारियों के बैंक खाता चीज होने का जिक्र किया है, उनमें अजय आर्य सौरभ चावला और करमजीत आद द्वारा साइबर फ्रॉड की राशि ट्रांसफर की है। इसी वजह से पुलिस ने इन खातों को सीज हैं। स्थानीय सदर पुलिस, बीछवाल थाना में दर्ज मामले को जिन व्यक्तियों के बैंक अकाउंट साइबर फ्रॉड में इस्तेमाल हुए हैं, उनके द्वारा अपने बचाव में उठाया गया कदम मान रही है। सही बात का पता बीछवाल पुलिस की जांच में ही चलेगा। याद रहेे कि हजारोंंकरोड़ के सभी आधा दर्जन मुख्यआरोपी हैं। इनकेेे खिलाफ कर्नाटक केे बीजापु जिलेे 18 व्यक्तियोंं से 4 करोड़़ 50लाख की साइबर ठगी का एक मुकदमाााा स्थानीय पुरानी आबादी थाना में भी दर्ज हुआ है। मुख्य आरोपी अजय आर्यय केपिता और भाई दीपक को पुलिस नेे गिरफ्तार कियाा है, जो अब न्यायिक हिरासत मेंं हैं।
