Breaking News

आर्थिक तंगी से परेशान तीन बच्चों के पिता ने आत्महत्या की, घर के कमरे में लगा लिया फांसी का फंडा

आर्थिक तंगी से परेशान तीन बच्चों के पिता ने आत्महत्या की, घर के कमरे में लगा लिया फांसी का फंडा
श्रीगंगानगर।
केसरीसिंहपुर थाना क्षेत्र के चक 19-एच में आर्थिक तंगी से परेशान होकर तीन बच्चों के पिता ने खुदकुशी कर ली। उसने कल गुरुवार दोपहर घर के एक कमरे में फांसी का फंदा लगा लिया। उसके बच्चे स्कूल पढ़ने गए हुए थे। उसकी पत्नी घर से कुछ दूर नहर पर कपड़े तथा बर्तन धोने गई हुई थी। कुछ देर बाद वह वापस आई तो पति का शव फंदे पर लटका रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के अनुसार मृतक हेतराम नायक (35) का सब पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिवार वालों के सुपुर्द कर दिया गया। उसके पिता कुरड़ाराम की रिपोर्ट पर मृत्यु दर्ज की गई है।जांच कर रहे हवलदार चैनसिंह ने बताया कि हेतराम मजदूरी करता था। पिछले कुछ दिनों से मजदूरी का काम नहीं मिलने के कारण वह परेशान था। हेतराम अपने मकान का निर्माण भी करवा रहा था। काम नहीं मिलने और आर्थिक तंगी के चलते मकान का निर्माण कई दिनों से रुका हुआ था। इस कारण वह अत्यधिक तनाव और अवसाद की स्थिति में आ गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *