Breaking News

पुलिस कमिश्नर ने किया डीजीपी डिस्क एवं प्रशस्ति रोल से सम्मानित

पुलिस कमिश्नर ने किया डीजीपी डिस्क एवं प्रशस्ति रोल से सम्मानित
– सीआई गुरुभूपेंद्रसिंह को भी मिला डीजीपी डिस्क सम्मान
श्रीगंगानगर।
जयपुर पुलिस आयुक्त  बीजू जॉर्ज जोसफ ने आज रिजर्व पुलिस लाईन चांदपोल जयपुर में आयोजित समारोह में पुलिस सेवा में उत्कृष्ट एवं उल्लेखनीय सेवायें देने वाले 2 अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, 3 पुलिस निरीक्षक, 1 उप निरीक्षक, 1 सहायक उप निरीक्षक, 2 हेडकांस्टेबल, 1 कांस्टेबल, 1 विशिष्ट लोक अभियोजक को डीजीपी डिस्क एवं प्रशस्ति रोल देकर सम्मानित किया। एक अतिउत्कृष्ट तथा 9 उत्कृष्ट सेवा पदक भी उन्होंने प्रदान किये।पुलिस आयुक्त ने सम्मानित होने वाले सभी पुलिस अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों को बधाई एवं उनके कार्य की सराहना करते हुए कहा कि डीजीपी डिस्क विशेष कार्य करने वालों को ही दी जाती है। इतनी बड़ी फोर्स में जो लोग अच्छा कार्य कर रहे हैं, उनको कार्य करने के लिए सम्मानित किया जाय तो यह उनके काम का भी सम्मान है। बाकी के लोग भी इनसे प्रेरणा लें। मुझे उम्मीद है कि भविष्य में भी लगन, समर्पण एवं मेहनत से जनता की सेवा का कार्य करते हुए पुलिस का नाम रोशन करते हुए आगे बढ़ाते रहेंगे।डीजीपी डिस्क से सम्मानित होने वालों में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त श्रीमति शिल्पा चौधरी, हेमन्त जाखड, पुलिस निरीक्षक गुरूभूपेन्द्रसिंह, सुरेशचन्द, राजेन्द्र गोदारा, उप निरीक्षक राजेश कुमार, सहायक उप निरीक्षक प्रद्युमन कुमार, हेडकांस्टेबल रामसिंह, लोकेश कुमार एवं विशिष्ठ लोक अभियोजक श्रीमति रचना मान शामिल थे। अति उत्कृष्ट सेवा पदक से हैडकांस्टेबल राजेश कुमार एवं उत्कृष्ट सेवा पदक से हैडकांस्टेबल बृजमोहन, अमित कुमार, ओमप्रकाश, यादराम, कांनिस्टेबल महेश कुमार, सुरेश चन्द, रामलाल, संदीप कुमार को सम्मानित किया।इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अपराध कुंवर राष्ट्रदीप, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) डा.रामेश्वरसिंह चौधरी, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (प्रशासन एवं यातायात) योगेश दाधीच, पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय) देवेन्द्र कुमार बिश्नोई, पुलिस उपायुक्त (पश्चिम)श अमित कुमार, कुन्दन कवरिया,   शाहीन, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त हरिराम जाखड़, श्रीमति सुलेश चौधरी, श्रीमति रानू शर्मा,राजवीर सिंह, लाखन मीणा सीताराम प्रजापत, सहायक पुलिस आयुक्त हेमराज मूंड सहित अधिकारी एवं पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *