विवाहिता से दुष्कर्म करने के आरोप में युवक गिरफ्तार
श्रीगंगानगर। रामसिंहपुर थाना पुलिस ने एक युवक को एक विवाहिता से दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि विगत 21 दिसंबर को एक विवाहिता द्वारा अदालत में दायर किए गए इस्तगासा के आधार पर दर्ज मुकदमे की जांच में दोषी पाए जाने पर आरोपी पवन जाट (30) निवासी चक 17-जीएम गोमावाली को गिरफ्तार किया गया है। अदालत में पेश करने पर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पीड़िता ने दर्ज मुकदमे में बताया कि एक दिन वह नहा रही थी तो पवन ने मोबाइल फोन से उसका चुपके से वीडियो बना लिया। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर वह उसे पर अनुचित दबाव डालने लगा। पवन ने धमकाकर 10 नवंबर को उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। पुलिस के मुताबिक जांच में दोषी पाए जाने पर पवन को विगत दिवस गिरफ्तार कर लिया गया और अदालत में पेश करने पर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
