अपहरण कर किशोरी से दुष्कर्म, युवक गिरफ्तार
श्रीगंगानगर। हिंदूमलकोट पुलिस ने सीमावर्ती गांव मदेरां के एक युवक को एक किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म करने की घटना में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि राजू नामक युवक को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया जा रहा है। इस घटना में आकाश नामक एक युवक और भी शामिल होना बताया गया है,जिसकी अभी जांच चल रही है।पुलिस के मुताबिक विगत 23 जनवरी को राजू और आकाश के विरुद्ध किशोरी के एक परिजन द्वारा दी गई रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप लगाया गया था कि यह दोनों युवक उस दिन किशोरी को मोटरसाइकिल पर कहीं ले गए थे। पुलिस के मुताबिक किशोरी उसी दिन ही वापस घर आ गई थी।आरोपियों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज किया गया था।जांच पड़ताल करने पर किशोरी के साथ दुष्कर्म होना भी पाया गया,जिस पर अपहरण के मुकदमे में पोक्सो एक्ट की धाराएं भी जोड़ दी गईं। मामले की जांच डीएसपी (ग्रामीण) राहुल यादव कर रहे हैं।
