अमेरिका द्वारा भारतीयों का अपमान करने पर कांग्रेसियों ने पीएम मोदी का पुतला दहन कर आक्रोश व्यक्त किया
श्रीगंगानगर। अमेरिका द्वारा आप प्रवासी भारतीयों को बेहद अपमानित ढंग से डिपोर्ट करने के मामले में हनुमानगढ़ जंक्शन में कांग्रेसियों ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन कर आक्रोश व्यक्त किया। हनुमानगढ़ जंक्शन स्थित शहीद भगतसिंह चौक पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र दादरी की अगवाई में पीएम मोदी का पुतला दहन किया जाने के समय बड़ी संख्या में कांग्रेसी उपस्थितरहे। सुरेन्द्र दादरी ने कहा कि भाजपा सरकार की नाकामी ने भारत के युवाओं को बेरोजगारी के दलदल में धकेल दिया है। हर साल 2 करोड़ नौकरियों का वादा करने वाली सरकार ने सिर्फ जुमले और जालसाजी दी, रोजगार नहीं। अमृतकाल और आत्मनिर्भर भारत के खोखले वादों के बीच, सच्चाई यह है कि लाखों युवा रोजगार की तलाश में विदेश जाने के लिए मजबूर हैं। अच्छे दिन की जगह सिर्फ महंगाई, बेरोजगारी और खोखले वादे मिले। बेहतर जीवन की तलाश में हजारों भारतीय नागरिक अमेरिका गए। उन्हीं भारतीयों को हाथ में हथकड़ी और पांव में जंजीरें डालकर अमेरिका ने सैनिक विमान से वापस भेजा। 40 घंटे तक उन लोगों को शौचालय जाने की इजाजत नहीं दी गई। 40 घंटे तक अमेरिका के सैनिक उनके ऊपर हथियार ताने रहे। इस पूरे मामले में नरेन्द्र मोदी खामोश हैं। नरेन्द्र मोदी ने जिनके लिए 100 करोड़ रुपए खर्च कर नमस्ते ट्रंप प्रोग्राम किया था, वही हमारे देशवासियों के साथ ऐसा दुर्व्यवहार कर रहे हैं। ये बेहद ही शर्मनाक है। जिला प्रमुख कविता मेघवाल ने सवाल किया कि कोलंबिया अगर अपने नागरिकों को अमेरिका से अपने नागरिकों को लाने के लिए अपना हवाई जहाज भेज सकता है तो क्या भारत सरकार अपना हवाई जहाज नहीं भेज सकती थी? पीसीसी सचिव मनीष मक्कासर व पीसीसी सदस्य भूपेन्द्र चौधरी ने कहा कि ऐसे अपमान के बावजूद भाजपा की केन्द्र सरकार अमेरिका के सामने उदासीन और असहाय है। कांग्रेस प्रवक्ता श्रीमती नवनीत संधू ने बताया कि इस मौके पर पीसीसी सदस्य प्रेमराज नायक, संगठन महासचिव गुरमीतसिंह चन्दड़ा, उपाध्यक्ष जगदीश राठौड़, बालचन्द ज्याणी, जयदेव भिड़ासरा, तरुण विजय, बदरूदीन टाक, महासचिव मनोज सैनी, गुरदीप चहल, मनोज बड़सीवाल, रविन्द्र बेनीवाल, इशाक खान, आशाराम बडग़ुज्जर, सोशल मीडिया प्रभारी जयराम ढूकिया, कृष्ण पेन्टर, सचिव हरी सैनी, लोकेन्द्र भाटी, नरेन्द्र गोदारा, विजेन्द्र साईं, सुभाष घोटिया, रणवीर सिहाग, शब्बीर हुसैन, प्रधान प्रतिनिधि कृष्ण जैन, अमरसिंह सिहाग, पूर्व उपसभापति अनिल खीचड़, यूथ कांग्रेस महासचिव यादविन्द्र शर्मा, शाहरूख खान, ओबीसी जिलाध्यक्ष मनमोहन सोनी, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष वर्षा कर्मचन्दानी, सेवादल प्रभारी सुलोचना बावरी, विधि प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष विजय गोंद, सेवादल के ईशाक चायनान, रणवीर नायक, यश चिलाना, रेवताराम पटवारी, गणपतराम, शिशपाल, अनूप चौधरी, मोहनलाल इन्दलिया, रविन्द्र गोदारा, सुरेन्द्र नायक, रामनिवास नोहर, आमिर खान, मदन सिहाग, सुरेन्द्र खटीक, धर्मेंद्र सिंधी, अरुण भाटी, विजय टाक, नरेन्द्र गोदारा, नंदकिशोर, जावेद टाक, रविन्द्र गौतम, राकेश चांवरिया, शाहरूख कुरैशी, गुरप्रीत सिंह डायरेक्टर, प्रहलाद मोदी करण साईं सहित कई कांग्रेसजन मौजूद रहे।
