Breaking News

कार में पोस्त की तस्करी करते गिरफ्तार

कार में पोस्त की तस्करी करते गिरफ्तार
श्रीगंगानगर।
मुकलावा थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक युवक को कार में अवैध रूप से पोस्त ले जाते हुए गिरफ्तार किया है।पुलिस अधीक्षक गौरव यादव ने बताया कि मुकलावा थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर संपतराम की टीम ने कल देर शाम को गश्त के दौरान अनूप (32) निवासी चक 18 एनपी ढाणी थाना रायसिंहनगर को एक कार में अवैध रूप से 12 किलो 500 ग्राम डोडा पोस्त ले जाते हुए पकड़ा। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है।अनूप को पकड़ने वाली टीम में सिपाही मधुसूदन, विष्णु, रविंद्रपाल, विकास तथा राजाराम भी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *