गांव से गोल बाजार में खरीदारी करने आई युवती गायब
श्रीगंगानगर। चूनावढ थाना क्षेत्र के गांव ततारसर से कल शुक्रवार को अपनी छोटी बहन के साथ श्रीगंगानगर के गोल बाजार में खरीदारी करने आई करीब 25 वर्षीय एक युवती पूजा सोनी और विशाखा गायब हो गई। कोतवाली पुलिस के मुताबिक ततारसर के महेश सोनी द्वारा दी गई रिपोर्ट पर गुमशुदगी दर्ज की गई है। उसने बताया कि उसकी बेटी पूजा अपनी छोटी बहन के साथ कल खरीदारी करने श्रीगंगानगर आई थी। पूजा छोटी बहन को अंबेडकर चौक में रेडीमेड कपड़ों की एक दुकान में छोड़कर पास की दुकान में खरीदारी करने का कह कर गई थी। कुछ देर बाद फोन करने पर पूजा ने छोटी बहन को बताया कि वह 10 मिनट में आ रही है लेकिन वह गायब हो गई।पुलिस के मुताबिक महेश ने आशंका व्यक्त की है कि उसकी बेटी को अंकित सहारण उर्फ़ अनिल निवासी हरियाणा अपने साथ ले गया है। मामले की जांच एएसआई जगमोहन सिंह कर रहे हैं।
