Breaking News

पीहर गांव के युवक पर अश्लील वीडियो बनाने और दुष्कर्म करने का आरोप

पीहर गांव के युवक पर अश्लील वीडियो बनाने और दुष्कर्म करने का आरोप
श्रीगंगानगर।
हिंदूमलकोट थाना में करीब 36 वर्षीय एक विवाहित युवती ने अपने पीहर गांव के एक युवक राजेश पर उसका अश्लील वीडियो बनाने और दुष्कर्म करने के आरोप में मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस के अनुसार यह युवती बीकानेर में विवाहित है। उसने थाने में दी रिपोर्ट में बताया है कि लगभग 2 महीने पहले जब वह अपने पीहर आई तब राजेश ने उसकी अश्लील वीडियो बना लिया था। इसके बाद वह दोबारा पीहर आई तो विगत 29 जनवरी को राजेश ने उसका वीडियो वायरल कर देने की धमकी दी।यह डर दिखाकर उसे जबरदस्ती दुष्कर्म किया।पुलिस ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *