Breaking News

साधुवाली में बुजुर्ग व्यक्ति ने आत्महत्या की

साधुवाली में बुजुर्ग व्यक्ति ने आत्महत्या की
श्रीगंगानगर।
जवाहरनगर थाना क्षेत्र में गांव साधुवाली चक 1-डी में एक बुजुर्ग व्यक्ति ने बीती रात फांसी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।पुलिस के मुताबिक फरीद खान (77)को उसके परिवार वाले आज सुबह पता चलने पर फंदे से उतर कर जिला अस्पताल लेकर गए,जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। फरीद खान ने रात को किसी समय घर के एक कमरे में फांसी लगा रही थी। फरीद खान अपने छोटे बेटे के परिवार के साथ रहता था। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार पिछले काफी समय से उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। उसकी दवा भी चल रही थी। पुलिस के अनुसार उसके एक परिवारजन द्वारा दी गई रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज की गई है। आज पोस्टमार्टम करवाने के बाद लाश परिवार वालों के सुपुर्द कर दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *