Breaking News

19 हजार नशीली गोलियों की खेप सहित युवक गिरफ्तार

19 हजार नशीली गोलियों की खेप सहित युवक गिरफ्तार
– तेज धार वाला अवैध कापा भी मिला
श्रीगंगानगर।
हनुमानगढ़ टाउन थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक युवक को अवैध रूप से नशीली गोलियों की खेप ले जाते हुए पकड़ा है। उसके पास से एक तेज धार वाला कापा भी मिला। पुलिस अधीक्षक अरशद अली ने बताया कि हनुमानगढ़ टाउन थाना प्रभारी सीआई मोनिका के नेतृत्व में सब इंस्पेक्टर ज्योति की टीम ने कल देर शाम को रामसरा नारायण बायपास रोड से दूध वाली कॉलोनी हनुमानगढ़ टाउन की तरफ लिंक रोड पर गश्त लगाने के दौरान श्रवण जटसिख (28) निवासी वार्ड नंबर 23 दूधवाला कॉलोनी को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 19 हजार टपेंटाडोल की गोलियां मिलीं, जो नशेड़ी नशे के रूप में इस्तेमाल करते हैं।यह गोलियां मिलने पर पुलिस द्वारा औषधि नियंत्रक अधिकारी चंद्रकांत शर्मा को सूचना दी गई। श्रवण के कब्जे से एक तेज धार वाला कापा भी मिला। उस पर आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। नशीली गोलियों के बारे में औषधि नियंत्रक विभाग द्वारा उसके विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *