Breaking News

नवजात बच्चे के शव को शवान  के नोचने की घटना पर बाल कल्याण समिति ने लिया संज्ञान

नवजात बच्चे के शव को शवान  के नोचने की घटना पर बाल कल्याण समिति ने लिया संज्ञान
श्रीगंगानगर।
विगत दिवस सूरतगढ़ के वार्ड नंबर 38  में नवजात बच्चे के शव को शवान  के नोचने व नवजात का आधा अधूरा शव मिलने की घटना पर बाल कल्याण समिति ने संज्ञान लेते हुए सूरतगढ़ सिटी पुलिस को जांच रिपोर्ट पेश करने के लिए निर्देशित किया है।
बाल कल्याण समिति अध्यक्ष जोगेंद्र कौशिक ने आमजन से अपील की है कि यदि आपकी जानकारी या आपके संज्ञान में ऐसा कोई नवजात बच्चा जिसको परिवार द्वारा तिरस्कार किया जा है,तो कृपया उसे ऐसी जगह ना छोड़े, जिससे उसका जीवन खतरे में पड़े।बाल अधिकारिता विभाग द्वारा जिले में  राजकीय अस्पतालों में पालना गृह लगाए हुए हैं।उसमें ऐसे बच्चों को सुरक्षित छोड़ दे।ऐसे करने वाले संबंधित व्यक्ति या परिवार की किसी तरह की कोई पहचान उजागर नहीं की जाती है।सामाजिक कार्यकर्ता,आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि ऐसी घटनाओं के बारे में बताएं एवं ऐसे बच्चों के जीवन को सुरक्षित कैसे करे इसलिये अपने आसपास के लोगों को जागरूक करें। ऐसा करने पर इस प्रकार की घटनाओं पर अंकुश लगेगा और हम शर्मसार नही होंगे।विभाग द्वारा इन बच्चों की देखभाल के बाद इनको गोद दे दिया जाता है। हमें इस बात का ज्ञान होना चाहिए कि बच्चें का सबसे पहला बाल अधिकार जन्म लेना है और इंसानियत के नाते भी हम सब का यह दायित्व है कि हम ऐसे बच्चों का जीवन बचाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *