Breaking News

अनूपगढ़ में दिनदहाड़े सूने मकान में चोरी की बड़ी वारदात

अनूपगढ़ में दिनदहाड़े सूने मकान में चोरी की बड़ी वारदात
श्रीगंगानगर।
अनूपगढ़ के वार्ड नंबर 9 की आदर्श कॉलोनी में आज दिनदहाड़े एक सूने मकान में चोरी की बड़ी वारदात हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार आदर्श कॉलोनी निवासी एवं सरकारी अस्पताल में फार्मासिस्ट आदित्य सेठी के घर में चोरी की वारदात सुबह 10:27 से 10:45 बजे के दौरान हुई।दोपहर में एक पड़ोसी को जब घर का ताला टूटा हुआ दिखाई दिया तो उसने आदित्य की पत्नी कविता को फोन कर सूचना दी। कविता सरकारी स्कूल में अध्यापिका है। आदित्य और कविता तुरंत घर पहुंचे तो सारा सामान बिखरा हुआ था।पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच चुकी थी। जानकारी के अनुसार आदित्य सुबह 9 बजे और कविता 10 बजे अपनी ड्यूटी पर चले गए थे । प्रारंभिक तौर पर पता चला है कि चोर घर से 10 तोला सोने के जेवरात तथा 45 हजार रुपए  चोरी कर ले गए हैं। चोरी हुए गहनों में 4 सोने की चूड़ियां, 4 अंगूठियां और 2 चैन शामिल हैं। पास में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में संदिग्ध कर सुबह 10:27 बजे घर में प्रवेश करते और 10:45 बजे वापस जाते हुए दिखाई दिया है।पुलिस  चोर की पहचान करने का प्रयास कर रही है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *