Breaking News

ग्राम सेवा सहकारी समिति में 9 करोड़ के गबन मामले में सहायक  व्यवस्थापक गिरफ्तार

ग्राम सेवा सहकारी समिति में 9 करोड़ के गबन मामले में सहायक  व्यवस्थापक गिरफ्तार
श्रीगंगानगर।
गंगानगर केंद्रीय सहकारी बैंक लिमिटेड प्रबंधन ने चक 2 जीबी-ए ग्राम सेवा सहकारी समिति लि. के मिनी बैंक चक 3 जीबी में हुए 8 करोड़ 97 लाख रुपये के गबन मामले में पुलिस ने एक सहायक व्यवस्थापक को गिरफ्तार किया है विगत 25 नवंबर को बैंक के सीनियर मैनेजर एवं नोडल ऑफिसर पवन शर्मा द्वारा  जैतसर थाना में दर्ज करवाए गए मुकदमे की जांच कर रहे एएसआई वेदपाल पूनिया ने बताया कि पिछले लगभग तीन महीने से फरार चल रहे सहायक व्यवस्थापक ओमप्रकाश चुघ निवासी जैतसर को गिरफ्तार किया गया है उसे आज अदालत में पेश कर रिमांड मांगा जा रहा है। इस मामले का एक अन्य आरोपी सहकारी समिति का व्यवस्थापक बिशनपाल सिंह लगातार फरार है उसकी तलाश की जा रही है मुकदमे में एक और व्यवस्थापक समर सिंह को भी बैंक द्वारा नाम जड़ किया गया है। जांच अधिकारी के मुताबिक समर सिंह की मृत्यु तीन-चार वर्ष पहले ही हो गई थी। जैतसर में दिगंगानगर केंद्रीय सहकारी बैंक के वरिष्ठ प्रबंधक कंप्यूटर एवं नोडल अधिकारी कंप्यूटर पवन शर्मा 45 निवासी वार्ड नंबर 2 रायसिंहनगर ने राजस्थान सहकारी सोसाइटी अधिनियम 2001 की धारा 55 (5) एवं (6) के अंतर्गत जारी जांच परिणाम के आधार पर निवर्तमान व्यवस्थापक सुमेरसिंह, निवर्तमान सहायक व्यवस्थापक ओमप्रकाश चुघ और वर्तमान व्यवस्थापक बिशनपालसिंह के खिलाफ धारा 420, 406 एवं 120-बी के तहत केस दर्ज कराया गया था। तीनों पर मिनी बैंक से 8 करोड़ 94 लाख 1 हजार 784 रुपये का गबन और 3 लाख 31 हजार 200 रुपये का स्टॉक खुर्दबुर्द करने का आरोप है। इनमें से सुमेरसिंह का 2020 में निधन हो गया और ओमप्रकाश चुघ दिसम्बर 2023 में सेवानिवृत्त हो चुका है।इस प्रकरण में दोषियों से राशि की वसूली के लिए उप रजिस्ट्रार, अनूपगढ़ द्वारा राजस्थान सहकारी सोसाइटी अधिनियम 2001 की धारा 57(1) में प्रकरण दर्ज कर दोषियों के आचरण की जांच के लिये सुरेश कुमार सहकारी निरीक्षक को जांच अधिकारी नियुक्त किया है। इस प्रकरण में बैंक के 10 अधिकारी और 2 जीबीए सोसाइटी के दो अध्यक्ष-निवर्तमान अध्यक्ष कुलदीपसिंह और वर्तमान अध्यक्ष परवेजसिंह भी नामजद हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *