दो व्यक्तियों की अचानक तबीयत खराब होने से मौत
श्रीगंगानगर। हनुमानगढ़ जिले के गोलूवाला थाना क्षेत्र के चक 35-एलएलडब्ल्यू और गोलूवाला निवादान के वार्ड नंबर 9 में दो व्यक्तियों की अचानक तबीयत खराब होने से मौत हो गई।पुलिस के मुताबिक चक 35-एलएलडब्ल्यू निवासी जयदीप कुम्हार (38) ने रिपोर्ट दी है कि उसके ताऊ मुखराम कुम्हार (68) निवासी चक 35-एलएलडब्ल्यू ग्राम पंचायत उम्मेवाला की 19 फरवरी को खेत में काम करते समय अचानक तबीयत खराब हो गई। वे बेहोश होकर गिर गए। उनको अस्पताल में भर्ती करवाया गया। कल गुरुवार को उसकी मृत्यु हो गई। इसी प्रकार गोलूवाला निवादान के वार्ड नंबर 9 निवासी भजनलाल ने रिपोर्ट दी है कि उसके एक परिजन खेताराम जाट (74) कि कल गुरुवार को अचानक तबीयत खराब हो गई। उनको बीकानेर के पीबीएम हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया।उसकी भी इलाज के दौरान मृत्यु हो गई।पुलिस ने उक्त दोनों रिपोर्ट के आधार पर मार्ग के अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं। पोस्टमार्टम करवाने के बाद दोनों के शव परिवार जनों के सुपुर्द कर दिए। पुलिस ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मृत्यु के कारण का पता चलने की संभावना है।
