अश्लील फोटो और वीडियो बनाकर छात्रा का तीन वर्ष तक यौन शोषण करने का आरोप, मामला दर्ज
श्रीगंगानगर। हनुमानगढ़ जिले के संगरिया थाना क्षेत्र में एक छात्रा की अश्लील फोटो और वीडियो बनाकर लगभग तीन वर्ष तक यौन शोषण करने का सनसनीखेज मामला उजागर हुआ है। पीड़ित छात्रा की विधवा मां द्वारा दी गई रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने एक युवक, उसकी मां और मामा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है,जिसकी जांच संगरिया के डीएसपी करणसिंह कर रहे हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार पीड़ित युवती की मां द्वारा दी गई रिपोर्ट के आधार पर बलकरणसिंह कुम्हार सिख, उसकी मां परमजीतकौर तथा मामा राजू के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। पीड़ित युवती का मेडिकल चेकअप करवा लिया गया है और उसके विस्तृत बयान दर्ज करने की कार्यवाही चल रही है। सूत्रों के अनुसार महिला ने बताया है कि उसके पति का देहांत हो चुका है।उसकी पुत्री पहले गांव के ही स्कूल में पढ़ती थी। फिलहाल वह एक कॉलेज में अध्यनरत है।वह 20 नवंबर 2022 को नवोदय विद्यालय का पेपर देने के लिए हनुमानगढ़ गई थी। उसी के गांव का बलकरणसिंह उस दिन उसकी पुत्री को बहला फुसलाकर ले गया और चाय में कुछ मिलाकर पिला दिया। तत्पश्चात उसने दुष्कर्म किया और उसकी बेटी की गलत तस्वीर और वीडियो बनाकर अपने पास रख लिए।तस्वीरें और वीडियो से वह उसकी बेटी को ब्लैकमेल करने लगा। बलकरणसिंह ने उसकी बेटी को धमकाया कि अगर उसकी बात नहीं मानी तो वह तस्वीर और वीडियो सार्वजनिक रूप से वायरल कर देगा। महिला के अनुसार बलकरणसिंह उसकी बेटी को हनुमानगढ़ के होटलों में ले जाकर या कभी अपने घर बुलाकर जबरदस्ती बलात्कार करता रहा। कई बार तो उसकी मां परमजीतकौर घर में ही होती थी। बलकरणसिंह ने अंतिम बार उसकी बेटी से 1 जनवरी 2025 की दोपहर को अपने घर में दुष्कर्म किया। उस दिन परमजीत कौर ने भी उसकी बेटी को डराया धमकाया। बलकरणसिंह ने भी उसकी बेटी को जान से मार देने की धमकी दी। उक्त महिला ने पुलिस को बताया कि इसके कुछ दिन बाद जब उसकी बेटी ने बलकरण सिंह से कहा कि वह उसकी करतूत की जानकारी अपने घर पर देगी नहीं तो वह उसका पीछा छोड़ दे। विगत 31 जनवरी को सुबह 7 बजे ग्राउंड जाते समय राजू ने उसकी बेटी से कहा कि वह आज शाम उसके घर आना, कोई जरूरी बात करनी है। बलकरण के मामा राजू ने उसकी बेटी से कहा कि वह बलकरण से उसका पीछा छुड़ा देगा।इस पर उसी दिन शाम 3:30 बजे उसकी बेटी राजू के घर गई तो वहां राजू के अलावा बलकरणसिंह और उसकी मां परमजीतकौर भी थे। तीनों ने उसकी बेटी से मारपीट की और जाति सूचक गालियां निकालीं। इसी दौरान वह जब अपनी बेटी को ढूंढते हुए राजू के घर पहुंची तो वहां उक्त लोग को उसने बेटी से मारपीट करते हुए देखा। उसने छुड़ाने का प्रयास किया तो उसे भी आरोपियों ने धक्का दे दिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार महिला ने बलकरणसिंह पर आरोप लगाया है कि वह तीन वर्षों से उसकी बेटी से डरा धमकाकर दुष्कर्म कर रहा है।
पीलीबंगा थाना क्षेत्र में किशोरी से गैंगरेप
इस बीच हनुमानगढ़ जिले में ही एक किशोरी से दो युवकों द्वारा गैंगरेप किए जाने की घटना भी सामने आई है। पीलीबंगा थाना पुलिस के मुताबिक 20-21 फरवरी की रात को थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई घटना के संबंध में सुखप्रीत सिंह जटसिख और धनप्रीतसिंह निवासी बहलोलनगर के खिलाफ पीड़ित किशोरी द्वारा दी गई रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार पीड़ित किशोरी की सुखप्रीतसिंह से पहले से ही बातचीत होती रहती थी। किशोरी का आरोप है कि 20 फरवरी की रात 11:30 बजे सुखप्रीतसिंह अपने साथ मोटरसाइकिल पर धन प्रीत को लेकर आया और उसे अपने घर ले गया, जहां दोनों ने जबरदस्ती उससे दुष्कर्म किया।फिर डरा धमकाकर उसे उसके घर के पास छोड़कर दोनों आरोपी चले गए। पुलिस के मुताबिक पीड़ित किशोरी की आयु लगभग 16 वर्ष है। मामले की जांच रावतसर के डीएसपी कर रहे हैं। पीड़ित किशोरी का मेडिकल चेकअप करवा लिया गया है। उसके विस्तृत बयान दर्ज करने की कार्यवाही चल रही है। अभी तक आरोपी पकड़ से बाहर है, लेकिन उनके शीघ्र गिरफ्तारी संभावित है।
पड़ोसी पर दुष्कर्म का प्रयास करने का आरोप
हनुमानगढ़ जिले में ही तलवाड़ा थाना क्षेत्र में एक विवाहिता ने अपने पड़ोसी पर घर में आकर जबरदस्ती दुष्कर्म का प्रयास करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस के अनुसार घटना जगत 15 फरवरी को दोपहर लगभग 3 बजे की है।पीड़िता ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया है कि उसे दिन वह घर में अकेली थी। उसके पड़ोस में रहने वाला आत्माराम सुथार घर में आया और पकडकर छेड़खानी करने लगा। उसे जबरदस्ती करने की भी कोशिश की लेकिन उसके शोर मचाने पर वह भाग गया। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आत्माराम बार-बार उसका पीछा करता था।विगत 15 फरवरी को वह घर में ही घुसाया और दुष्कर्म करने का प्रयास करने लगा। मामले की जांच हवलदार फरसराम को दी गई है।
