Breaking News

पोस्त, स्मैक और नशीले कैप्सूलों सहित तीन गिरफ्तार

पोस्त, स्मैक और नशीले कैप्सूलों सहित तीन गिरफ्तार
श्रीगंगानगर।
जिले में पुलिस ने बीते 24 घंटे के दौरान तीन व्यक्तियों को अवैध रूप से पोस्त, समैक और प्रतिबंधित नशीले कैप्सूल रखने के आरोप में गिरफ्तार किया है।पुलिस अधीक्षक गौरव यादव ने बताया कि रावला थाना के प्रभारी सब इंस्पेक्टर नवनीतसिंह की टीम ने कल शाम को रामचंद्र उर्फ रामा (35) पुत्र रामकुमार निवासी वार्ड नंबर 15 रावला को गिरफ्तार किया, जिसके कब्जे से 80.56 ग्राम समैक और 2 किलो 80 ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद हुआ। उसके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। रामचंद्र को पकड़ने वाली टीम में सिपाही राजेंद्रप्रसाद, ओमप्रकाश, हरिराम तथा मुकेश शामिल रहे। इस बीच चूनावढ थाना के प्रभारी सब इंस्पेक्टर मलकीतसिंह ने कल शाम को मनोज (22) पुत्र ओमप्रकाश निवासी वार्ड नंबर 6,चक 19-जैड तथा देवेंद्रसिंह (24) पुत्र जसपालसिंह निवासी चक 23-जैड को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से 1780 प्रतिबंध प्रेगाबलीन के नशीले कैप्सूल बरामद हुए। इस कार्यवाही में औषधि नियंत्रक अधिकारी सुश्री अमनदीप भी शामिल रही। आरोपियों के खिलाफ ड्रग एंड कॉस्मेटिक एक्ट में कार्यवाही की गई है। यह दोनों युवक जिस मोटरसाइकिल पर सवार थे, उसे जब्त कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *