Breaking News

कुई धंसने  से मजदूर की मौत

कुई धंसने  से मजदूर की मौत
श्रीगंगानगर।
श्रीगंगानगर जिले के जेतसर थाना क्षेत्र में चक 6-एलसी में शौचालय के लिए कुईं खोदते समय एक मजदूर की मृत्यु हो गई।पुलिस के अनुसार चक 6-एलसी निवासी कृष्णलाल बावरी (45) अपने ही गांव में कल शाम लगभग 6 बजे एक घर में शौचालय की कुई की खुदाई कर रहा था।पुलिस के अनुसार कृष्णलाल कुई खोदने का ही काम करता था। कल जब वह कोई की खुदाई कर रहा था, तभी मिट्टी नरम होने के कारण ऊपर से ढई गई और वह दब गया।उसे समय कृष्णलाल लगभग 20 फुट की गहराई पर कुईं की खुदाई कर रहा था। उसके मिट्टी में दब जाने से गांव में हड़कंम मच गया। लोगों ने तुरंत ही एक जेसीबी का इंतजाम किया और मिट्टी हटाने शुरू कर दी।मिट्टी हटाने में लगभग 3 घंटे लगे। मिट्टी हटाई जाने पर उसे सरकारी अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टर ने चेकअप किया तो उसकी मृत्यु हो गई थी। पुलिस के मुताबिक आज उसकी लाश पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिवार वालों के सुपुर्द कर दी गई। हादसे के संबंध में मर्ग रिपोर्ट दर्ज की गई है। इस दर्दनाक हादसे से गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *