श्रीविजयनगर में ठेकेदार के घर से अढ़ाई लाख की नगदी चोरी
श्रीगंगानगर। श्रीविजयनगर में एक ठेकेदार के कई दिनों से बंद मकान में अज्ञात चोर 2 लाख 50 हजार रुपए रुपए चोरी कर ले गए। पुलिस के मुताबिक ठेकेदार राजकुमार छाबड़ा का मकान कई दिनों से बंद था। उसे उसके किसी जानकार ने कल फोन कर बताया कि मकान के ताले टूटे हुए हैं। इस पर वह अपने घर पहुंचा और सामान संभालने के बाद रिपोर्ट देते हुए बताया कि घर में रखे 2 लाख 50 हजार रुपए जोर ले गए।इसके अलावा कुछ रुपए उसकी पत्नी ने भी रखे हुए थे।इसके बारे में उसे पता नहीं है कि कितने रुपए थे। यह रुपए भी गायब हैं। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर गए एएसआई पृथ्वीसिंह ने बताया कि राजकुमार छाबड़ा अधिकांशतः बीकानेर रहता है। वह नर और सड़क आदि निर्माण कार्यों का ठेकेदार है। वह श्रीविजयनगर वाले मकान में कई कई दिनों बाद आता है। घर में एक मजबूत तिजोरी भी है, जिसे चोरों ने तोड़ने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से चोरों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
