Breaking News

सादुलशहर में आवारा पशुओं की टक्कर से घायल हुए अधेड़ की मौत

सादुलशहर में आवारा पशुओं की टक्कर से घायल हुए अधेड़ की मौत
श्रीगंगानगर।
सादुलशहर में सरकारी अस्पताल के सामने की मेन रोड पर आवारा पशुओं की टक्कर लगने से घायल हुए अधेड़ व्यक्ति की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना विगत शनिवार की है। सादुलशहर के वार्ड नंबर 7 का निवासी श्योकरण(45) अपनी पत्नी के साथ शनिवार को सरकारी अस्पताल में अपनी पुत्रवधू को भर्ती करवाने के लिए आया था। भर्ती करवाने के बाद यह दंपति अस्पताल के बाहर में रोड पर जा रहा था ,भी सामने ही मुथूट फाइनेंस कंपनी वाली गली की ओर से दो आवारा पशु लड़ते-दौड़ते हुए आए और श्योकरण को टक्कर मारकर भाग गए। वह अचेत होकर गिर गया।उसे उसकी पत्नी तथा अन्य लोगों ने अस्पताल में भर्ती करवाया। हालत गंभीर होने के कारण उसे श्रीगंगानगर रेफर कर दिया गया,जिसकी अगले दिन इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। उसका उसी दिन अंतिम संस्कार भी कर दिया गया। मृतक ड्राइवरी करता था। जानकारी के अनुसार इस घटना को लेकर उसके परिवार वालों ने थाने में कोई मामला दर्ज नहीं करवाया। इस घटना से सादुलशहर के लोगों में आवारा पशुओं की रोकथाम के नगर पालिका द्वारा कोई उपाय नहीं किए जाने के कारण काफी आक्रोश फैला हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *