Breaking News

नशे की ओवरडोज से युवक की मौत

नशे की ओवरडोज से युवक की मौत
श्रीगंगानगर
। मटीली राठान थाना क्षेत्र में एक युवक की नशे की ओवरडोज के कारण मृत्यु हो गई।पुलिस ने बताया कि मृतक युवक की पहचान विक्रमजीतसिंह उर्फ विक्की जटसिख (30) निवासी चक 17-जैड के रूप में हुई है। विक्रमजीतसिंह कल मंगलवार सुबह चक 23-जैड की रोही में मृत अवस्था में पड़ा था। पता चलने पर परिवार वाले मौके पर पहुंचे और उसे लेकर जिला अस्पताल गए। डॉक्टरों ने भी चेकअप करने के बाद उसकी मृत्यु हो जाने की पुष्टि कर दी।विक्रमजीत के पिता रामप्रीतसिंह की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज की गई है। पुलिस ने बताया कि मृतक युवक 7-8 वर्षों से नशा करने का आदी था।प्रारंभिक तौर पर उसकी मृत्यु का कारण नशे की ओवरडोज माना जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मृत्यु के कारण का पता चलने की संभावना है।पोस्टमार्टम होने के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिवार वालों के सुपुर्द कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *