रोडवेज बस चालक ने सॉफ्टवेयर इंजीनियर को ईंट मारकर घायल किया
श्रीगंगानगर। राजस्थान रोडवेज की एक बस के परिचालक पर बस में यात्रा कर रहे एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर को ईंट मार कर घायल कर देने के आरोप में स्थानीय सदर थाना में मुकदमा दर्ज हुआ है।पुलिस के अनुसार स्थानीय केंद्रीय बस अड्डा के समीप किराए के मकान में रह रहे मनोज निवासी चक 7 एमडी ने जिला अस्पताल में घायल अवस्था में बयान दिए हैं, जिसके आधार पर रोडवेज बस (आरजे 56 का 2429) के चालक पर मुकदमा दर्ज किया गया है।पुलिस के मुताबिक मनोज सॉफ्टवेयर इंजीनियर है और वह रोजाना सुबह बस द्वारा हनुमानगढ़ मार्ग पर टांटिया यूनिवर्सिटी जाता है और शाम को वापस आता है।मनोज के मुताबिक कल मंगलवार सुबह वह रोडवेज की जिस बस से टांटिया यूनिवर्सिटी जाने के लिए सवार हुआ, उसके परिचालक ने बस को यूनिवर्सिटी के सामने रोका नहीं। इस बात को लेकर विवाद हो गया। गांव सियागवाली के अड्डे पर उस के साथ परिचालक ने धक्का मुक्की की तथा मारपीट कर नीचे गिरा दिया। उसके सिर में ईंट से चोट मार दी मामले दी। मामले की जांच रीको पुलिस चौकी प्रभारी हवलदार राजूसिंह कर रहे हैं।
