Breaking News

होटल कर्मी की रेलगाड़ी की चपेट में आने से मौत

होटल कर्मी की रेलगाड़ी की चपेट में आने से मौत
श्रीगंगानगर।
सदर थाना क्षेत्र में चक 1-बी के समीप आज सुबह 10:40 बजे एक युवक की रेलगाड़ी की चपेट में आने से मृत्यु हो गई।घटना की सूचना मिलने पर मौके पर गई सदर थाना से हवलदार महावीर ने बताया कि मृतक की पहचान चक 1-बी छोटी लाखाराम मेघवाल (35) के रूप में हुई है जो कि गोल बाजार के एक होटल में नौकरी करता था। उसके भाई सतवीर द्वारा दी गई रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि शुरुआती तौर पर परिवार वालों से की गई पूछताछ में पता चला कि लाखाराम की पत्नी ने लोन ले रखा था। लोन की किश्त चुकाने की बात को लेकर आज सुबह घर में थोड़ी बहुत कहासुनी हुई, जिसके बाद वह गुस्से में बाहर चला गया। कुछ देर बाद पता चला कि वह रेलगाड़ी की चपेट में आ गया है। पोस्टमार्टम करवाने के बाद पुलिस ने लाश परिवार वालों के सुपुर्द करदी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *