एमएसपी पर फसलों की खरीद 10 मार्च से 30 जून तक , अधिकाधिक किसान रजिस्ट्रेशन करवाए-एफसीआई
श्रीगंगानगर।अनूपगढ़ में व्यापार मंडल भवन में आज भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई)के मंडल प्रबंधक चौधरी अभिरीत ने व्यापार मंडल के पदाधिकारियो व व्यापारियों के साथ बैठक की। बैठक में चौधरी अभिरीत ने बताया कि इन दिनों सरकार की ओर से रबी फसलों की खरीद की जा रही है। केंद्र सरकार ने एमएसपी में इजाफा किया है। राज्य सरकार ने भी रबी फसलों पर बोनस दिया है। उन्होंने व्यापारियों से अपील की कि वे अधिक से अधिक किसानों का एमएसपी पर फसल बेचने के लिए रजिस्ट्रेशन करवायें। सरकार की ओर से रबी की फसल 10 मार्च से 30 जून तक खरीदी जाएगी। व्यापार मंडल अध्यक्ष विजय नागपाल ने एफसीआई के अधिकारियों को व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं से अवगत करवाया। उन्होंने मांग की है कि जिस प्रकार सरकार ने एमएसपी मूल्य को बढ़ाया गया है,उसी प्रकार व्यापारियों की आढ़त भी बढ़ाई जाए। रबी फसलों के बेचान के दौरान व्यापारियों को आवश्यकता अनुसार बारदाना उपलब्ध करवाया जाए। एफसीआई के मंडल प्रबंधक ने इन समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।बैठक के दौरान मैनेजर महेंद्रसिंह, मैनेजर गोपाललाल मीणा, निरीक्षक सुरेश मालाणी, व्यापार मंडल अध्यक्ष विजय नागपाल, सचिव दीपक गोयल, उपाध्यक्ष अजीत सिंह धंजू, कोषाध्यक्ष शंकरलाल स्वामी, बुलचन्द चुघ, मनोज बाघला, गुरविंद्रसिंह, नरेंद्र छाबड़ा, राजीव डांग, पुनीत नागपाल, शिव लिम्बा व सुरेन्द्र नागपाल सहित अन्य व्यापारी मौजूद थे।
