Breaking News

छजगिरिया मौहल्ला से नशा खरीदने वाला श्रीकरणपुर का नशेड़ी युवक गिरफ्तार,10 ग्राम हैरोइन मिली

छजगिरिया मौहल्ला से नशा खरीदने वाला श्रीकरणपुर का नशेड़ी युवक गिरफ्तार,10 ग्राम हैरोइन मिली
श्रीकरणपुर।
श्रीकरणपुर पुलिस ने बुधवार-गुरुवार रात को एक  जने को 10 ग्राम मादक पदार्थ हेरोइन (चिट्ठा ) सहित गिरफ्तार कर एनडीपीएस में कार्रवाई की । श्रीकरणपुर पुलिस की 2 दिन में यह दूसरी करवाई है। इससे पहले पुलिस ने पंजाब के तस्कर को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर डेढ़ सौ ग्राम हैरोइन बरामद की थी। थानाधिकारी रामप्रताप वर्मा ने बताया कि बुधवार रात्रि लगभग 9:30 बजे शिव कुटिया के पास चक 17-ओ(बी) अंडरब्रिज की ओर से  एक व्यक्ति मोटरसाइकिल पर आता हुआ दिखाई दिया। उसने पुलिस को देखकर अचानक मोटरसाइकिल वापस घुमाकर भागने की कोशिश की और इसी हड़बड़ाहट में मोटरसाइकिल बंद हो गया।  उसे काबू कर पूछताछ की तो कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। उसने अपना नाम सुनील उर्फ सेठी पुत्र मुकंदलाल अरोड़ा निवासी वार्ड नंबर 17 श्री करणपुर बताया ।उसकी तलाशी ली तो पेंट की जेब में थैली में कंकरनुमा  मटमेले रंग का पदार्थ मिला जो कि मादक पदार्थ हेरोइन ( चिट्ठा ) था। जिसका वजन 10 ग्राम था । मुलजिम से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह नशा करने का आदी है। वह श्रीगंगानगर  में छजग़रिया मोहल्ला चिट्टा खरीद कर लाया था । उसे गिरफ्तार कर  मोटरसाइकिल जब्त कर लिया गया। पुलिस ने बताया सुनील आदतन नशेड़ी है ।उसके खिलाफ स्थानीय पुलिस में पहले भी 6-7 मामले दर्ज हैं । और वह जेल में भी जा चुका है। इससे पहले श्रीकरनपुर पुलिस ने हेरोइन तस्करी के एक मामले में पंजाब के वांछित संदीपसिंह पुत्र छिंद्र सिंह रायसिख निवासी ढाणी नत्था सिंहथाना  जलालाबाद को गिरफ्तार किया और पूछताछ करते हुए केसरीसिंहपुर थाना क्षेत्र की रोही में डेढ़ सौ ग्राम हेरोइन  बरामद की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *