Breaking News

ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत

ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक कीमौत
– कार की टक्कर से भी युवक हुआ जख्मी
श्रीगंगानगर।
हनुमानगढ़ जिले में पीलीबंगा और भिरानी थाना क्षेत्र में दो सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा युवक घायल हो गया।पुलिस के मुताबिक पीलीबंगा थाना क्षेत्र में चक्र 26 एसटीजी के पास 26 फरवरी की देर शाम को मोटरसाइकिल पर सवार एक युवक ट्रक की टक्कर लगने से बुरी तरह से जख्मी हो गया। लोगों ने उसे पीलीबंगा के सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जिसकी कुछ ही देर में इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। मृतक युवक की तस्वीरें सोशल मीडिया में वायरल करने पर उसकी पहचान आकाशदीप के रूप में हुई।पुलिस के अनुसार परिवार वालों को सूचना देने पर वह कल गुरुवार को अस्पताल में पहुंचे। मृतक के पिता भोलासिंह (50) निवासी वार्ड नंबर 9 फतेहगढ़ गोदारा वास थाना हनुमानगढ़ टाउन द्वारा दी गई रिपोर्ट के आधार पर एक ट्रक के चालक के खिलाफ लापरवाही के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया। पोस्टमार्टम होने के बाद आकाशदीप की लाश परिवार वालों के सुपुर्द कर दी गई। उधर दूरवर्ती भिरानी थाना क्षेत्र के गांव डाबडी के पास कखर की टक्कर लगने से मोटरसाइकिल पर सवार एक युवक घायल हो गया। उसका एक पैर टूट गया। पुलिस के अनुसार घायल हुए युवक के पिता पूर्णचंद्र निवासी मौजाना द्वारा दी गई रिपोर्ट के आधार पर कार चालक के खिलाफ लापरवाही के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *