Breaking News

पारिवारिक विवाद में जानलेवा हमला करने का एक और आरोपी गिरफ्तार

पारिवारिक विवाद में जानलेवा हमला करने का एक और आरोपी गिरफ्तार
श्रीगंगानगर।
जिले के अनूपगढ़ थाना क्षेत्र के चक 9-एलएसएम में लगभग 4 महीने पहले पारिवारिक विवाद के चलते हथियारों से लैस होकर एक घर में प्रवेश कर परिवार के सदस्यों पर जानलेवा हमला कर दिए जाने की घटना में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। घटना की जांच कर रहे एएसआई लालचंद शर्मा ने बताया कि चक 9-एलएसएम निवासी जशनदीपसिंह (18) को गिरफ्तार किया गया है जो कि पिछले काफी समय से फरार था। उसे आज अदालत में पेश किया जा रहा है।विगत एक नवंबर को चक 9-एलएसएम में एक पारिवारिक विवाद के चलते हथियारों से लैस होकर अनेक व्यक्तियों ने सोनीसिंह नामक युवक के घर में प्रवेश कर हमला कर दिया था। जांच अधिकारी ने बताया कि सोनीसिंह की अपने ही एक रिश्तेदार के परिवार के साथ किसी बात को लेकर रंजिश चली आ रही थी। घर में घुसकर किए गए हमले में सोनीसिंह और उसके परिवार के पांच-छह सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए थे।सोनीसिंह की रिपोर्ट पर जशनदीपसिंह उसके पिता मलकीतसिंह आदि आठ-नौ व्यक्तियों के खिलाफ हत्या का प्रयास करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया था। जांच अधिकारी के अनुसार इससे पहले दो आरोपियों मलकीतसिंह तथा एक अन्य को गिरफ्तार किया जा चुका है। दोनों आरोपी न्यायिक हिरासत में हैं।मलकीत सिंह की जमानत अर्जी को पिछले दिनों अदालत ने खारिज कर दिया था।उन्होंने बताया कि जश्नदीपसिंह के पकड़ में आने के बाद वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की घर पकड़ के प्रयास किया जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *