Breaking News

संगरिया में मोबाइल शॉप में चोरी

संगरिया में मोबाइल शॉप में चोरी
श्रीगंगानगर।
हनुमानगढ़ जिले के संगरिया शहर में एक मोबाइल शॉप में चोरी की बड़ी वारदात होने की घटना सामने आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव सालीवाला निवासी संजू (25) ने थाने में रिकॉर्ड दर्ज करवाते हुए बताया कि संगरिया बाजार में स्थित उसकी दुकान में 26-27 फरवरी की रात्रि 12 से सुबह 6  बजे के दौरान कोई अज्ञात व्यक्ति काफी सामान चोरी कर ले गया। रात्रि के समय अज्ञात चोर ताले तोड़कर दुकान में घुसा और पांच नए मोबाइल फोन 10, नोकिया के कीपैड वाले मोबाइल फोन, 10 मोबाइल घड़ियां और गल्ले में रखे करीब 15 हजार  रुपए निकाल ले गया। पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच एएसआई सूरजभान के सुपुर्द की है। पुलिस ने बताया कि पटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से चोरों का पता लगाने के प्रयास किया जा रहे हैं। इस बीच हनुमानगढ़ जंक्शन थाना में हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी राजकुमार ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि कोई अज्ञात व्यक्ति उसकी मोटरसाइकिल चोरी कर ले गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *