साले की जमीन को लेकर साढुओं में झगड़ा, एक घायल
श्रीगंगानगर। हनुमानगढ़ जिले के भिरानी थाना क्षेत्र में दो साढुओं में अपने साले की जमीन को लेकर चल रहे विवाद में झगड़ा हो गया,जिसमें एक साढु घायल हो गया। मामले की जांच कर रहे एएसआई कुंजीलाल ने बताया कि गांव डाबडी निवासी मनोज द्वारा दी गई रिपोर्ट के आधार पर उसके साढू पवन तथा उसकी पत्नी सुमन सहित दो अन्य व्यक्तियों के खिलाफ घर में आकर मारपीट करने और उसका पैर तोड़ देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है।जांच अधिकारी ने बताया कि मनोज और पवन के परिवारों में अपने साले की जमीन को लेकर कई दिनों से विवाद चल रहा है। इस विवाद में कल गुरुवार को झगड़े का रूप धारण कर लिया। मनोज का आरोप है कि उसका साढू पवन तथा पवन की पत्नी सुमन ने दो-तीन अन्य व्यक्तियों के साथ कल घर में आकर मारपीट की,जिससे उसका पैर टूट गया। एएसआई कुंजीलाल ने बताया कि पूरे घटनाक्रम की जांच पड़ताल की जा रही है।
