Breaking News

बीरबल चौक में अज्ञात युवक की तबीयत बिगड़ने से मौत

बीरबल चौक में अज्ञात युवक की तबीयत बिगड़ने से मौत
श्रीगंगानगर।
स्थानीय बीरबल चौक में एक मेडिकल स्टोर के समीप आज सुबह एक युवक की अचानक तबियत बिगड़ गई। आसपास के दुकानदारों ने आपातकाल सेवा 108 की एंबुलेंस को कॉल करके बुलाया।एंबुलेंस के ईएमटी ने मौके पर उपचार किया। पुलिस के अनुसार ईएमटी द्वारा मौके पर ही जांच की गई तो उक्त युवक का शुगर लेवल काफी कम था। उसे तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जिसकी कुछ ही देर बाद मृत्यु हो गई। जांच कर रहे हवलदार महेश कुमार ने बताया कि आसपास के दुकानदारों से पूछताछ करने पर पता चला कि लगभग 35 वर्षीय यह युवक  काफी समय से इसी चौक में ही रह रहा था। वह इधर-उधर गलियों में घूम कर कबाड़ तथा कागज-गत्ते इक्कट्ठे कर कबाड़ियों को बेचता था। अभी तक कोई भी नहीं बता पाया कि यह युवक कौन है और कहां का रहने वाला है। उसका नाम पता भी किसी को नहीं पता।पुलिस ने लाश को जिला अस्पताल के मुर्दाघर में सुरक्षित रखवाया है। पहचान के लिए उसकी तस्वीरें सोशल मीडिया में जारी की हैं। वही जिले के सभी थानों के अलावा पंजाब व हरियाणा की पुलिस को भी जानकारी दी गई है।अभी तक उसकी पहचान नहीं हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *