अवैध रूप से पोस्त सप्लाई करने के आरोप में युवक गिरफ्तार
श्रीगंगानगर। अवैध रूप से पोस्त सप्लाई करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। श्रीकरणपुर के थाना प्रभारी सीआई रामप्रताप वर्मा ने बताया कि हनुमानगढ़ जिले में चोटियांवाली ढाणी निवासी सोहनलाल (पुत्र भागीरथ) को विगत 19 फरवरी को पदमपुर थाना क्षेत्र में एक कार में अवैध रूप से 20 किलो पोस्त ले जाते हुए तीन युवकों के पकड़े जाने के मामले में गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए तीनों युवकों-बलकार सिंह,केवल सिंह तथा जसपालसिंह उर्फ बिट्टू ने पोस्त चोटियांवाली निवासी सोहनलाल से खरीद कर लाना बताया था। पदमपुर थाना में बलकारसिंह, केवलसिंह और जसपालसिंह के विरुद्ध दर्ज किए गए एनडीपीएस एक्ट मामले की आगे जांच श्रीकरनपुर थाना प्रभारी सीआई रामप्रताप वर्मा को दी गई। श्री वर्मा ने बताया कि सोहनलाल को कल गिरफ्तार कर लिया गया। उसे आज अदालत में पेश किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि विगत 19 फरवरी को उक्त तस्करों के साथ पकड़े गए गांव खारा चक निवासी केवलसिंह पर बीकानेर पुलिस महानिरीक्षक ने 30 हजार रुपए का इनाम घोषित कर रखा था। उसके विरुद्ध पूर्व में बीकानेर के छत्तीसगढ़ थाना में तीन मुकदमे दर्ज हैं।
