Breaking News

गलती से कीटनाशक दवा पीने से मौत

गलती से कीटनाशक दवा पीने से मौत
श्रीगंगानगर।
सूरतगढ़ सदर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति की गलती से कीटनाशक दवा पी लेने से मृत्यु हो गई। सूरतगढ़ शहर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति की अचानक सीने में दर्द होने से भी मौत हो गई। सूरतगढ़ सदर पुलिस के अनुसार मानसिंह निवासी आईटीआई कॉलोनी हनुमानगढ़ जंक्शन ने रिपोर्ट देते हुए बताया है कि उसके भांजे प्यारासिंह (पुत्र दर्शनसिंह) निवासी मानेवाला ने विगत 28 फरवरी को भूलवश कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया। उसकी इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। उधर, सूरतगढ़ शहर थाना में गिरधारी निवासी धीरदेसर पल्लू ने रिपोर्ट दी है कि उसके चचेरे भाई भंवरनाथ (पुत्र रामनाथ) के सीने में विगत 28 फरवरी को अचानक तेज दर्द हुआ। उसे सूरतगढ़ में ही एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया। उसकी भी कल रविवार को मृत्यु हो गई।पुलिस ने दोनों मामले मर्ग के रूप में दर्ज किए हैं। दोनों मृतक व्यक्तियों के शव पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिवार वालों के सुपुर्द कर दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *