Breaking News

दंपति के झगड़े में पडने वाले के घर में घुसकर युवकों ने किया हमला, दो गिरफ्तार

दंपति के झगड़े में पडने वाले के घर में घुसकर युवकों ने किया हमला, दो गिरफ्तार
श्रीगंगानगर।
पुरानी आबादी के गुरु शनगर में शिव मंदिर चौक में परसों शनिवार रात को दंपति में हो रहे झगड़े में पडने वाले एक व्यक्ति के घर में घुसकर कुछ युवकों ने तलवार बेसबॉल के बैट और डंडों से हमला कर दिया। हमले में यह व्यक्ति घायल हो गया। उसके द्वारा दी गई रिपोर्ट पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गुरुनगर में शिव मंदिर के सामने रहने वाले सुमेरसिंह राजपूत (40)द्वारा दी गई रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज किया गया है।घटना की जांच कर रहे एएसआई सुंदरलाल ने बताया कि सुमेरसिंह से मारपीट करने के दो आरोपियों अमन पुत्र हजारीराम तथा अरुण पुत्र अनिल कुमार को गिरफ्तार किया गया है। सुमेरसिंह ने पुलिस को बताया कि शनिवार रात्रि 10:30 बजे वह अपने घर की छत पर खड़ा था।तभी उसने देखा कि शिव मंदिर के पास चौक में एक औरत के साथ एक आदमी झगड़ा कर रहा है। इस पर वह गली में आया और उक्त दोनों को छुड़वाया। महिला ने बताया कि उक्त व्यक्ति उसका पति है। इसके बाद वह दोनों अपने घर चले गए और वह भी अपने घर आ गया। कुछ देर बाद उसने दरवाजा खटखटाए जाने पर खोला तो चार-पांच लड़के बेसबॉल के बैट, डंडे और तलवारें लिए हुए घर में घुस आए और जान से मारने की नीयत से उस पर हमला कर दिया। उसके सिर व शरीर के अन्य हिस्सों पर चोटे लगीं। उक्त युवकों ने घर में भी तोड़फोड़ की। उसके पिता और उसकी पत्नी ने शोर शराब मचाया तो मौहल्ले के वासी हाकम सिडाना,हरजिंदरसिंह और मनीष आदि आ गए। उनके द्वारा ललकारने पर उक्त युवक भाग गए। पुलिस के अनुसार सुमेरसिंह ने बताया कि हमला करने वालों में अमन निवासी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी तथा उसके साथी शामिल थे। सुमेरसिंह द्वारा दी गई रिपोर्ट पर पुलिस ने कल मुकदमा दर्ज किया और उक्त दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *