बीरबल चौक में मृत युवक की हुई पहचान
श्रीगंगानगर। स्थानीय बीरबल चौक में एक मेडिकल स्टोर के नजदीक परसों शनिवार को अचानक बेहोश है कर गिरे और बाद में इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मृत हुए युवक की पहचान हो गई है। जांच कर रहे जवाहरनगर थाना में हवलदार महेश कुमार ने बताया कि मृतक की पहचान गांव दुल्लापुर केरी निवासी जगदीश (35) के रूप में हुई है। जगदीश नशा करने का आदी था। उसे हृदय संबंधी बीमारी भी थी। लगभग 1 वर्ष पहले परिवार वालों ने उसका इलाज भी करवाया था। इसके बाद भी उसने नशा नहीं छोड़ा।वह बीरबल चौक के आसपास ही घूमता फिरता तथा कचरा इकट्ठा कर एक कबाड़ी को बेचता था। कबाडी के जरिए ही उसकी पहचान हुई। सूचना दिए जाने पर उसके परिवारजन श्रीगंगानगर पहुंचे। उसके भाई द्वारा दी गई रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज की गई है। पोस्टमार्टम होने के बाद लाश परिवार वालों के सुपुर्द कर दी गई।
