Breaking News

सादुलशहर थाने में सुनवाई नहीं होने पर युवक पानी की टंकी पर चढ़ा, समझा बुझाकर नीचे उतारा

सादुलशहर थाने में सुनवाई नहीं होने पर युवक पानी की टंकी पर चढ़ा, समझा बुझाकर नीचे उतारा
श्रीगंगानगर ।
जिले के सादुलशहर पुलिस थाना में भूखंड पर कब्जे के विवाद में मारपीट होने के एक मामले की सुनवाई नहीं होने पर व्यथित होकर पीड़ित युवक आज सुबह वाटर वर्क्स के ओवरहेड टैंक टंकी पर चढ़ गया। सुबह सवेरे युवक के पानी की टंकी पर चढ़ने का पता चलने पर लोग इकट्ठा हो गए। कुछ ही देर में पुलिस और प्रशासन के अधिकारी पहुंच गए। जानकारी के अनुसार सादुलशहर में पंचायत समिति ऑफिस के नजदीक का निवासी जगदीश नामक यह युवक थाने में उसकी सुनवाई नहीं होने के कारण व्यथित होकर पानी की टंकी पर चढ़ गया।युवक जगदीश के मुताबिक विगत 22 फरवरी को पंचायत समिति के नजदीक उसके भूखंड पर कब्जे को लेकर विवाद हो गया था। कब्जा करने वालों ने उसे मारपीट की, जिस पर वह थाने में गया तो पुलिस वालों ने सुनाई नहीं की बल्कि मारपीट कर उसे ही रात भर थाने में रखा। पुलिस की मारपीट से उसके चोटें भी लगीं। जगदीश ने आरोप लगाया कि पुलिस ने भूखंड विवाद को लेकर मारपीट करने वालों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने से पहले उससे 10 हजार रुपए की मांग भी की। हालांकि पुलिस इन सारे आरोपों से पल्ला झाड़ रही है। पुलिस का कहना है कि ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। जानकारी के अनुसार जिस भूखंड को लेकर जगदीश का दूसरे पक्ष से विवाद हुआ वह नगर पालिका की जमीन है। जगदीश का रिश्ते में अपने किसी भाई के साथ ही इस भूखंड को लेकर विवाद चल रहा है। जगदीश का आरोप है की उसका भाई भूखंड पर कब्जा करना चाहता है। इसीलिए उसे मारपीट की और उसे भूखंड से बेदखल करने का प्रयास किया। वह फरियाद लेकर थाने में गया तो पुलिस ने सुनवाई नहीं की। पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने उसे समझा बूझकर नीचे उतार लिया। जगदीश को आश्वस्त किया गया कि उसके मामले की निष्पक्ष कार्यवाही की जाएगी। बताया जा रहा है कि 22 फरवरी को उसके साथ मारपीट करने वालों के विरुद्ध अब पुलिस मामला दर्ज कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *