कृषि भूमि विवाद में झगड़ा, गोलियां चली
श्रीगंगानगर। जिले के नई मंडी घड़साना थाना क्षेत्र के चक 20-एमडी-ए में दो पक्षों में कृषि भूमि को लेकर कल सोमवार दोपहर बाद झगड़ा फसाद हो गया। इस दौरान गोलियां चलने की भी सूचना है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत किया।पुलिस के अनुसार इस घटना के संबंध में सतपालसिंह जटसिख (38) निवासी चक 11-केएनडी हाल चक 20-एमडी(ए) द्वारा दी गई रिपोर्ट के आधार पर बुधसिंह, गोदावरी, रणवीरसिंह मजहबी सिख निवासी धक्का बस्ती घड़साना और रावण निवासी अनूपगढ़ सहित 8-10 व्यक्तियों पर उसके खेत पर कब्जा करने की नीयत से रात्रि के समय प्रवेश करने मारपीट करने और फायर करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना की जांच एएसआई भोलूराम कर रहे हैं। इस बीच घडसाना पुलिस ने एक अन्य झगड़ा फसाद के संबंध में बुधराम (48), मामराज (26), गोपाल (24) तथा सतपाल (20)निवासी चक 25 एमडी को शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
