Breaking News

चाचा से अफीम लेकर आया भतीजा गिरफ्तार

चाचा से अफीम लेकर आया भतीजा गिरफ्तार
– अवैध पोस्त सहित भी एक काबू
श्रीगंगानगर।
स्थानीय पुरानी आबादी पुलिस ने कल देर शाम को पदमपुर मार्ग पर कुंज विहार कॉलोनी मैं एक युवक को अवैध अफीम सहित गिरफ्तार किया। पुरानी आबादी थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर ज्योति नायक की टीम ने कल शाम 6:50 बजे कुंज विहार कॉलोनी में अशोक पुत्र बाबूलाल को काबू किया,जिसके कब्जे से 300 ग्राम अफीम बरामद हुई।उससे अफीम बिक्री के 20 हजार रुपए भी मिले। वह जिस मोटरसाइकिल पर जा रहा था,पुलिस ने उसे भी जब्त कर लिया। अशोक मूल रूप से जोधपुर जिले का निवासी है। उस पर एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है।पुलिस सूत्रों के अनुसार पूछताछ करने पर अशोक ने बताया कि वह अफीम का नशा करने का आदी है। वह जोधपुर में रहने वाले अपने चाचा जवानाराम पूनिया से अफीम लेकर आता है और श्रीगंगानगर में नशा करने वालों को बेचता भी है। वह कुछ दिन पहले जोधपुर गया था। जहां से 2 दिन पूर्व वापस आते हुए अपने चाचा से 340 ग्राम अफीम लेकर आया था। इसमें से कुछ अफीम उसने बेच दी। कल वह शाम को बाकी अफीम बेचने जा रहा था। तब पुलिस ने उसे काबू कर लिया। अशोक के विरुद्ध दर्ज किए गए मुकदमे की आगे जांच जवाहरनगर थाना में सब इंस्पेक्टर रोहताश पूनिया को दी गई है।जांच अधिकारी रोहताश ने बताया कि अशोक  काफी समय से पुरानी आबादी में एक महिला के साथ रह रहा है। उसे आज अदालत में पेश किया गया। उधर, श्रीकरणपुर थाना के प्रभारी सीआई रामप्रताप वर्मा ने भारतमाला प्रोजेक्ट रोड पर चक 12-ओ के पास कल रात शाम रमनदीपसिंह पुत्र हरविंदरसिंह निवासी चक 40-एफ को गिरफ्तार किया, जिसके कब्जे से 1 किलो 115 ग्राम चूरा पोस्त बरामद हुआ। उसके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट में दर्ज किए मुकदमे की आगे जांच गजसिंहपुर थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर श्रीमती सिरकौर को दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *