पूर्व विधायक गंगाजल मील के निमित्त श्रद्धांजलि सभा अमृतवाणी का पाठ
श्रीगंगानगर। सूरतगढ के पूर्व विधायक गंगाजल मील को श्रद्धांजलि देने के लिए आज सूरतगढ़ में अरोड़ावंश धर्मशाला में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। अमृतवाणी का पाठ कर उनकी आत्मिक शांति के लिए प्रार्थना की गई।पूर्व विधायक गंगाजल मील के खास नजदीकी मित्रों और शुभचिंतकों की तरफ से आयोजित इस शोक सभा में श्री रामशरणम ट्रस्ट की स्थानीय शाखा के सेवादारों मोहनलाल मुंजाल, अशोक भट्ट, राजू राजदेव,रवि गिलहोत्रा, वीणा सिडाना तथा पूजा रस्सेवट ने संगीत मय अमृतवाणी पाठ किया।मील परिवार के जयमल मील, महेंद्र मील,पूर्व जिला प्रमुख पृथ्वीराज मील, हनुमान मील, मौर्य मील ने पूर्व विधायक गंगाजल मील के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।श्रद्धांजलि सभा में शहर के राजनीतिक, सामाजिक, धार्मिक संस्थाओं, व्यापार मंडल, संयुक्त व्यापार संघ, थोक विक्रेता संघ,खुदरा किरयाना विक्रेता संघ के अलावा शहर सहित सूरतगढ़, पीलीबंगा, अनूपगढ़ विधानसभा क्षेत्र से काफी संख्या में समर्थक और शुभचिंतकों ने शोक संदेश देकर अमृतवाणी पाठ में शामिल होकर पूर्व विधायक श्री मील के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करके श्रद्धांजलि दी।शोक सभा के बाद जयमल मील, महेंद्र मील, पृथ्वीराज मील, हनुमान मील ने सभी का आभार प्रकट किया। गंगाजल मील का 17 फरवरी को निधन हो गया था।
