Breaking News

रावतसर क्षेत्र का राशन डिपो संचालक मोहाली में फर्जी आईएएस अधिकारी के रूप में गिरफ्तार

रावतसर क्षेत्र का राशन डिपो संचालक मोहाली में फर्जी आईएएस अधिकारी के रूप में गिरफ्तार

श्रीगंगानगर। हनुमानगढ़ जिले के रावतसर शहर में राशन डिपो चलने वाले एक युवक को  मोहाली (पंजाब) ने फर्जी आईएएस अधिकारी बनकर गुमराह करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक मोहाली में पुलिस फेज-1 थाना क्षेत्र के एक निजी होटल से फर्जी आईएएस अधिकारी होने का दावा करने वाले इस व्यक्ति को पकड़ा है।उसकी पहचान पवन गोयल (कुम्हार) के रूप में हुई है, जो रावतसर के तहसील क्षेत्र के चक 14 बीपीएम का निवासी है। पवन ग्राम पंचायत 4 सीवाईएम में सरकारी राशन डिपो का डीलर भी है और दिव्यांग है। पुलिस के अनुसार, यह शातिर दिमाग युवक दिव्यांग कोटे से आईएएस अधिकारी बताकर लोगों को ठग रहा था। मोहाली पुलिस ने पवन को उस समय गिरफ्तार किया, जब वह होटल में हरियाणा के हिसार के एक व्यक्ति सहित कुछ लोगों से मिल रहा था। वह कुछ लोगों को रेलवे में सरकारी नौकरी दिलवाने का झांसा दे रहा था। इसी दौरान उसका किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया।इस पर होटल कर्मचारियों को उसके आईएएस अधिकारी होने पर शक हुआ।उसके बाद उन्होंने कमरे को बाहर से बंद कर पुलिस को सूचना दे दी।पुलिस ने पवन गोयल को हिरासत में लिया और पूछताछ शुरू की। जांच में खुलासा हुआ कि पवन न तो आईएएस अधिकारी है और न ही पंजाब कैडर से इसका कोई संबंध है। वह राजस्थान का रहने वाला है और लोगों को ठग रहा था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल वह दो दिन के पुलिस रिमांड पर है। जानकारी के अनुसार पवन गोयल की करतूतें सिर्फ मोहाली तक सीमित नहीं थीं। ग्राम पंचायत 4 सीवाईएम के ग्रामीणों ने भी उस पर ठगी के आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि वह सरकारी राशन डिपो से गेहूं के प्रकरण में भी धांधली करता रहा है और कई लोगों को नुकसान पहुंचाया है। वहीं पवन की फेसबुक आईडी पर बैंक अधिकारी लिखा हुआ है। साथ उसने अपना प्रभाव दिखाने के लिए कई राजनीतिक लोगों के साथ फोटो खिंचवाते हुए उन्हें सोशल मीडिया पर अपलोड कर रखे हैं। एक फोटो में वह पूर्व केंद्रीय मंत्री और श्रीगंगानगर से भाजपा के पूर्व सांसद निहालचंद मेघवाल के साथ भी दिखाई दे रहा है। उसके पास एक कार थी जिस पर राजस्थान के नंबर अंकित हैं और साथ ही उस पर भारत सरकार भी लिखा हुआ है। पुलिस के अनुसार कर किसी और के नाम से रजिस्टर्ड है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *