Breaking News

ईंट भट्ठा  के मुनीम से मारपीट कर रुपए छीने

ईंट भट्ठा  के मुनीम से मारपीट कर रुपए छीने
श्रीगंगानगर।
हनुमानगढ़ टाउन थाना क्षेत्र में नाथांवाली थेडी में एक ईंट भट्ठा के मुनीम से एक जेसीबी चालक ने अपने साथियों के साथ मिलकर मारपीट की और उसे 40 हजार  रुपए छीन लिए। टाउन पुलिस के अनुसार गांव नाथांवाली थेडी में गणेशगढ़िया ईट भट्ठा के मुनीम पिंटू यादव (42)द्वारा दी गई रिपोर्ट के आधार पर रविंद्रसिंह उर्फ बूटासिंह और उसके चार साथियों के विरुद्ध मारपीट कर रुपए छीनने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच कर रहे एएसआई राजवीरसिंह ने बताया कि रविंद्रसिंह उर्फ बूटासिंह जेसीबी का चालक है।उसका किसी बात को लेकर मुनीम पिंटू यादव से विवाद हो गया। पिंटू यादव का आरोप है कि परसों शाम को रविंद्र अपने साथ चार अन्य व्यक्तियों को लेकर आया और मारपीट कर 40 हजार छीन ले गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *