खेत में कृषि कार्य करते युवक की करंट से मौत
श्रीगंगानगर। हनुमानगढ़ जिले के दूरवर्ती भिरानी थाना क्षेत्र में एक युवक की खेत में कार्य करते समय करंट लगने से मृत्यु हो गई। पुलिस के मुताबिक गांव साहूवाला निवासी रमेश धाणक (41) कल साहूवाला के समीप ही एक खेत में कृषि कार्य कर रहा था। इसी दौरान उसे करंट लग गया। रमेश को तत्काल अस्पताल ले जाया गया,जहां डॉक्टरों के चेकअप किया तो उसकी मृत्यु हो चुकी थी। उसके भाई राजेंद्र द्वारा दी गई रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज की गई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद लाश परिवार वालों के सुपुर्द कर दी।
