Breaking News

नहर में भाकर आई अज्ञात युवक की लाश

नहर में भाकर आई अज्ञात युवक की लाश
श्रीगंगानगर।
हनुमानगढ़ जिले के भादरा थाना क्षेत्र में एक अज्ञात युवक की लाश नहर में बरामद हुई है। मामले की जांच कर रहे एएसआई जगदीशप्रसाद ने बताया कि गांव राजपुरा के नजदीक माइनर नहर में लगभग 30 वर्षीय एक युवक की लाश परसों मंगलवार शाम को पानी के साथ बहकर आई। गांव राजपुरा के महेंद्रसिंह जाट(70) ने लाश को देखा तो थाने में सूचना दी। उन्होंने मौके पर जाकर लाश को बाहर निकाला। मृतक युवक के पीले रंग की काली धारी वाली शर्ट और काले रंग का लोअर पहना हुआ था।उसके पहने हुए कपड़ों में पहचान के लायक कुछ भी नहीं मिला। उसके शरीर पर कोई जहीर चोट का निशान भी नहीं था। लाश को अस्पताल के मुर्दाघर में सुरक्षित रखवा कर उसकी पहचान के प्रयास किए गए। इस बीच महेंद्रसिंह की ओर से मर्ग दर्ज की गई। जांच अधिकारी ने बताया कि मृतक की पहचान नहीं होने पर आज पोस्टमार्टम करवाने के बाद उसका लावारिस के रूप में अंतिम संस्कार कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *