महिला दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
श्रीगंगानगर। महिला अधिकारिता विभाग सादुलशहर द्वारा ब्लॉक एवं पंचायत स्तर पर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस साप्ताहिक कार्यक्रम के तहत महिला और किशोरी बालिकाओं एवं स्कूली छात्राओं के साथ जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ सिगनेचर कैंपेन जागरूकता रैली नशा मुक्ति शपथ आदि गतिविधियों का आयोजन किया। महिला अधिकारिता सुपरवाइजर चरणदीपकौर ने महिला व बालिकाओं से जुड़ी विभाग्य योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की। सादुलशहर थाने में संचालित महिला सुरक्षा व सलाह केंद्र की परामर्शदाताओं कोमल शर्मा एवं पूनम ने महिलाओं से कानूनी जानकारी साझा की। इसके अतिरिक्त ग्राम स्तर पर कार्यरत विभागीय कार्यकर्ताओं के द्वारा नरेगा साइट, फार्म साइट और ईंट भट्टा क्षेत्र में कार्यरत महिलाओं से विभिन्न योजनाओं की जानकारी सांझा करते हुए उन्हें उद्यमिता हेतु प्रोत्साहित किया।
