Breaking News

सांसद इंदौरा ने रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाए

सांसद इंदौरा ने रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाए
श्रीगंगानगर।
कांग्रे सांसद  कुलदीप इंदौरा ने आज अमृत भारत योजना के तहत स्थानीय रेलवे स्टेशन के नव निर्माण कार्य का निरीक्षण करते हुए निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठाए। प्लेटफार्म एक पर लगी टूटी टाइलों को देखकर नाराजगी जाहिर की। रेलवे स्टेशन पर बने वीआईपी रूम और स्टेशन अधीक्षक कार्यालय को देखा और  कहा कि स्टेशन अधीक्षक का ऑफिस फ्रंट लाइन पर होना चाहिए। एक कोने में इसका निर्माण उचित नहीं है।निर्माणाधीन पुल पर उन्होंने कहा कि इसे रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया से सर्किट हाउस सड़क तक बनाया जाना चाहिए।टिकट बुकिंग और आरक्षण केंद्र को कम्बाइंड बनाने पर भी उन्होंने कहा कि इससे रेलवे के स्टॉफ और यात्रियों दोनों को असुविधा हो रही है।इसमें पार्टिशन किया जाना चाहिए।यात्रियों के लिए वेटिंग हॉल और शौचालय आदि की सुविधा को लेकर भी उन्होंने कुछ निर्देश दिए। इस अवसर पर सहायक स्टेशन अधीक्षक रमेश चौधरी,सीएमआई वे प्रकाश शर्मा,सहायक अभियंता जांगिड़,निर्माण शाखा के विकास कुमार आदि अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *