Breaking News

साले की शादी में बैंक सिक्योरिटी गार्ड ससुर की बंदूक से गोली चली, दामाद की मौत

साले की शादी में बैंक सिक्योरिटी गार्ड ससुर की बंदूक से गोली चली, दामाद की मौत
श्रीगंगानगर।
हनुमानगढ़ जिले के टिब्बी थाना क्षेत्र के गांव सलेमगढ़ मसानी में आज सुबह एक शादी के बाद परिवार के सदस्य विदाई कर रहे थे तभी बंदूक से चली गोली ने एक युवक की जान ले ली। पुलिस के अनुसार उस समय शादी हो चुकी थी और शादी में आए हुए रिश्तेदारों की विदाई की रसम चल रही थी। शादी में आए हुए लोग गली में खड़े थे। तभी रुपाराम (52) के कंधे पर टंगी बंदूक फिसल गई। वह उसे पकडने लगा तो  ट्रिगर दब गया। सामने खड़े सुनील (26)निवासी चोहिलांवाली की जांघ में गोली लगी और वह बुरी तरह से जख्मी हो गया। उसे हनुमानगढ़ टाउन के सिविल अस्पताल में ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान मृत्यु हो गई।पुलिस के अनुसार रुपाराम के भाई गुमानाराम द्वारा दी गई रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज किया गया है। पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। देर शाम सुनील का शव पोस्टमार्टम होने के बाद परिवार वालों के सुपुर्द कर दिया गया। मृतक सुनील अपने ही ससुर रूपाराम की बंदूक से चली गोली से मारा गया। सुनील की शादी लगभग 6 वर्ष पहले हुई थी। उसके 4 वर्ष का बेटा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुनील के चाचा ससुर को गुमानाराम के पुत्र की बीती रात में  अपने ससुराल सलेमगढ़ मसानी आया था। उसके साल की शादी बड़ी धूमधाम और खुशी पूर्वक संपन्न हुई। आज सुबह शादी में आए रिश्तेदारों की विदाई होने लगी, तभी यह कथित रूप से हादसा हो गया। पुलिस का यह भी कहना है कि उसे समय रुपाराम अपनी बैंक ड्यूटी पर जा रहा था और बंदूक उसने अपने कंधे पर टांग राखी थी। इस घटनाक्रम को लेकर दिन भर हनुमानगढ़ टाउन सिविल अस्पताल में सुनील के ससुराल और परिवार वालों में मामला दर्ज करवाने को लेकर कशमकश चलती रही। इस कारण पोस्टमार्टम की कार्यवाही में विलंब हुआ। पुलिस की एक टीम घटनास्थल पर जांच पड़ताल करने के लिए भी पहुंची। पुलिस के अनुसार रुपाराम एक बैंक का कैश ले जाने वाले वाहन में बतौर सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता है। वह एक्स सर्विसमैन है। आज सुबह जब बेटे की शादी के बाद परिवार के सदस्य विदाई की रस्म कर रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। पुलिस ने कहा कि पूरे घटनाक्रम की गहनता से जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *