Breaking News

सुखाड़ियानगर में 4 वर्ष पहले 2 करोड़ की वसूली के लिए फायरिंग मामले में वांछित काला खेरामपुरिया गिरफ्तार

सुखाड़ियानगर में 4 वर्ष पहले 2 करोड़ की वसूली के लिए फायरिंग मामले में वांछित  काला खेरामपुरिया गिरफ्तार
– हिसार जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाया गया,गिरफ्तारी पर था 15 हजार का इनाम
श्रीगंगानगर।
श्रीगंगानगर में जवाहरनगर थाना क्षेत्र में सुखाड़ियानगर में 25 जून 2021 को सुबह सवेरे 2 करोड़ 8 लाख की कथित वसूली के लिए एक कपड़ा व्यापारी अरुण जैन (38) के घर के बाहर फायरिंग किए जाने की घटना में वांछित को हरियाणा के कुख्यात अपराधी राकेश उर्फ काला खेरामपुरिया को पुलिस  हिसार जेल से प्रोडक्शन वार्ड पर आज लेकर आई। वह हरियाणा के हिसार जिले में आदमपुर थाना क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर अपराधी है। उसके खिलाफ हिसार जिले के विभिन्न थानों में 8 आपराधिक मामले दर्ज हैं। अरुण जैन के घर के बाहर फायरिंग किए जाने की घटना में इससे पहले 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस सूत्रों के अनुसार उस दिन सुबह कार में आए बदमाशों में से काला खैरमपुरिया ने ही पिस्तौल से हवाई फायर किए थे। उसकी पहचान कुछ ही दिनों बाद हो गई थी, लेकिन स्थानीय पुलिस उसे पकड़ने में नाकाम रही।जिला पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर 15 हजार रुपए का इनाम भी घोषित कर रखा था। लेकिन उसे पिछले दिनों हरियाणा पुलिस ने किसी अन्य मामले में पकड़ा लिया।वह हिसार जेल में बंद था।हरियाणा पुलिस की सूचना पर जवाहर नगर पुलिस ने अदालत से उसके प्रोडक्शन वारंट जारी करवाए और आज उसे श्रीगंगानगर लाया गया। वह आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव खैरपुर का निवासी है। इस मामले में पूर्व में एक को कुख्यात बदमाशी राममेहर उर्फ धौलू चौधरी के अलावा सोनू जैन उर्फ नवीन उर्फ पंजाबी, खेमचंद गोयल उर्फ आयुष, राहुल सोनी उर्फ सुक्खा नेपाली, विशाल कश्यप उर्फ बंटी, सागर उर्फ जोली, अजय अरोड़ा उर्फ भालू,ओमप्रकाश उर्फ बिट्टू तथा निशांत बजाज पकड़े जा चुके हैं। सुखड़ियानगर की घटना के अनुसार 25 जून 2021 की सुबह अरुण जैन के घर के बाहर आकर एक कार रुकी। उस समय अरुण जैन घर के बाहर घूम रहा था। अरुण जैन ने दर्ज करवाए मुकदमे में बताया कि एक व्यक्ति गाड़ी में बैठा रहा और दो व्यक्ति नीचे उतरे।उन्होंने उसके घर की तरफ पिस्तौल तानकर फायरिंग कर दी। वह अपनी जान बचाने के लिए फर्श पर लेट गया। तभी बदमाश वहां से भाग गए।इस घटना के कुछ देर बाद ही धोलू चौधरी ने फेसबुक पर लाइव होकर  घटना की जिम्मेदारी लेते हुए कहा कि उन्होंने अरुण जैन से अजय के 2 करोड़ 8 लाख रुपए लेने हैं। बताया जाता है कि अजय ने अरुण जैन से रुपए लेने थे। रुपए निकलवाने के लिए उसने बदमाशों को कथित रूप से सुपारी दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *