कीटनाशक दवा के दुष्प्रभाव से दो की मौत
श्रीगंगानगर। जिले में कीटनाशक दवा के दुष्प्रभाव से दो व्यक्तियों की मृत्यु हो गई। नई मंडी घड़साना पुलिस के अनुसार चक 21 एमडी निवासी सोहनलाल नायक (55) को कल दोपहर परिवार वाले बेहोशी की हालत में सरकारी अस्पताल में लेकर आए,जिसे डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।शिवलाल ने बताया कि उसका पिता सोहनलाल कल सुबह खेत में चना की फसल पर दवा का छिड़काव कर रहा था। अचानक वह उल्टियां करने लगा और उसकी तबीयत खराब हो गई थी। उधर राजियासर थाना में गांव मोकलसर के मुकेश ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि उसके पिता लेखराम की भी कीटनाशक दवा चढ़ जाने से मृत्यु हो गई।पुलिस के अनुसार लेखराम 6 मार्च को खेत में स्प्रे कर रहा था। इस दौरान वह बेहोश हो गया। उसे भी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, लेकिन उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने दोनों मृतक व्यक्तियों के शव पोस्टमार्टम होने के बाद परिवार वालों के सुपुर्द कर दिए।
