Breaking News

महिलाओं के नैतिक मूल्य समाज को सशक्त और समृद्ध बनाते हैं- बीके मोहिनी

महिलाओं के नैतिक मूल्य समाज को सशक्त और समृद्ध बनाते हैं- बीके मोहिनी

ब्रह्माकुमारी राजयोग सेवा केंद्र में मूल्यनिष्ठ समाज के निर्माण में महिलाओं के योगदान पर संगोष्ठी

श्रीगंगानगर। ब्रह्माकुमारी राजयोग सेवा केंद्र में  अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर  मूल्यनिष्ठ समाज के निर्माण में महिलाओं का योगदान  विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में 100 से अधिक लोग उपस्थित रहे।  इस अवसर पर वरिष्ठ निदेशिका ब्रह्माकुमारीज़ राजयोगिनी मोहिनी दीदी ने कहा- महिलाएं समाज की नींव होती हैं। उनके नैतिक मूल्य समाज को सशक्त एवं समृद्ध बनाते हैं। वे बच्चों को संस्कार, ईमानदारी और सद्भावना की शिक्षा देकर उन्हें आदर्श नागरिक बनाती हैं। महिलाओं की शिक्षा और जागरूकता से समाज में समानता न्याय और नैतिकता को बढ़ावा मिलता है। जब महिलाएं सशक्त होती हैं तो पूरा समाज उन्नति की ओर अग्रसर होता है।  महिलाओं को वाह्य श्रृंगार के साथ-साथ नम्रता, धैर्यता, पवित्रता, साहस, सरलता, हर्षितमुखता, दिव्यता आदि का उन्होंने आंतरिक श्रृंगार करने की सलाह दी।मुख्य अतिथि डॉ. अर्चना राव ने भौतिक विकास के साथ-साथ आध्यात्मिक विकास की बात कही, जो स्वयं महिला, परिवार एवं समाज के लिए श्रैष्ठतम होगा। उन्होंने कहा- श्रेष्ठ सनातन संस्कारों की पुनर्स्थापना में महिलाओं का योगदान ब्रह्माकुमारीज के साथ अतुलनीय है।  इस अवसर पर अतिथि अनीता अरोड़ा ने अपने अमूल्य अनुभव साझा किए।बीके ऊषा ने कार्यक्रम का कुशल संचालन किया। उन्होंने महिलाओं के मनोरंजक खेलों का संयोजन भी किया।बीके विजय ने मेडिटेशन का महत्व बताते हुए सभी को परमात्म मिलन का अनुभव करवाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *