Breaking News

मानसिक परेशानी के चलते युवती ने आत्महत्या की

मानसिक परेशानी के चलते युवती ने आत्महत्या की
श्रीगंगानगर।
सूरतगढ़ सदर थाना क्षेत्र के चक 1-केएसआर पालेवाला में आज एक युवती ने मानसिक परेशानी के चलते खुदकुशी कर ली। पुलिस के मुताबिक पालेवाला निवासी रामलाल कुम्हार द्वारा दी गई रिपोर्ट के आधार पर उसकी पुत्रवधू सुक्खादेवी (35)द्वारा खुदकुशी कर लेने का मामला दर्ज किया गया है। जांच कर रहे एएसआई राजकुमार ने बताया कि सुक्खादेवी का पति एक प्राइवेट कंपनी में जॉब करता है। वह अपनी जॉब पर सुबह चला गया। उसका ससुर रामलाल और सास सुबह खेत में चारा लेने के लिए चले गए। सुक्खादेवी की 10 वर्षीय पुत्री स्कूल चली गई और 2 वर्ष का बेटा कार्तिक घर पर उसके साथ था। रामलाल और उसकी पत्नी करीब 10 बजे खेत से चारा लेकर वापस आए तो वह आंगन में दिखाई नहीं दी।  सास ने कमरे में जाकर देखा तो उसकी लाश दुपट्टे से बने फंदे पर लटक रही थी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। श्रीगंगानगर जिला मुख्यालय से विधि विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल)की टीम को भी बुला लिया गया। इस बीच सुक्खादेवी के पीहर वाले भी रावला से पालेवाला पहुंच गए। पुलिस के मुताबिक ससुराल वालों ने सुक्खादेवी की मृत्यु पर किसी प्रकार का कोई शक जाहिर नहीं किया। दोनों पक्षों ने कहा कि वह कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान थी।पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद लाश परिवार वालों के सुपुर्द कर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *